उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल किया गया नियुक्त ।।

नई दिल्ली/ देहरादून
उत्तराखंड के राज्‍यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने 8 सितंबर को इस्‍तीफा दे दिया। गुरुवार को उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का गवर्नर बनाया गया, जबकि आरएन रवि तमिलनाडु के नए राज्यपाल होंगे।

राष्‍ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में इन राज्‍यपालों के नाम की घोषणा की गई। इसी तरह, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। उन्‍होंने दो विश्‍वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है।

फरवरी 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे जनरल स‍िंह
कई पदकों से सम्मानिक अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। वह सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने Delhi जाने वाली इस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, उठी वाया लालकुआं होकर नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग ।।

सात बार चीन का दौरा कर चुके हैं जनरल स‍िंह
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम.फिल किए हैं। इस नयी नियुक्ति के अलावा, राष्ट्रपति ने कुछ राज्यों के राज्यपालों के फेरबदल का भी आदेश दिया, जिसमें बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु से पंजाब ट्रांसफर किया जाना शामिल है। वह पहले पंजाब का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  (कुमाऊंनी बैठकी होली) महिलाओं ने संस्कृति और प्राकृतिक रंगों संग बिखेरे रंग, [देहरादून]

आर एन रवि तमिलनाडु के नए राज्यपाल
केंद्र के वार्ताकार और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आर एन रवि को नागालैंड से तमिलनाडु के नए राज्यपाल के रूप में ट्रांसफर किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नयी नियुक्ति होने तक उनके प्रभार के अलावा नगालैंड के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) बढ़ते तापमान के बरसात की दस्तक ।।

यूपी चुनाव लड़ सकती हैं बेबी रानी
दरअसल राज्‍यपाल के तौर पर तीन साल पूरे करने के बाद बेबी रानी मौर्य ने इस्‍तीफा दे दिया था। इस्‍तीफा देने से पहले उन्‍होंने दिल्‍ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बेबी रानी मौर्य अगले साल होने वाले यूपी चुनाव में उतर सकती हैं। वह 1995 से 2000 तक आगरा की पहली मेयर भी रह चुकी हैं।

Ad
To Top