उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: (लालकुआं) संदिग्ध परिस्थितियों में हुई होटल में महिला की मौत,फॉरेंसिक टीम मौके पर ।।

लालकुआं
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई कमरा नंबर 108 में हुई इस घटना के बाद होटल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद कब्जे में लिया तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर विभिन्न एंग्लो से उसकी जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।
नगर के रेलवे स्टेशन चौराहे स्थित एक होटल में लगभग 40 वर्षीय महिला की लाश मिली है महिला का नाम हेमा बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार लालकुआं वीआईपी गेट के पास की बताई जाती है ज्ञात हुआ है महिला अपने साथी के साथ होटल में ठहरी हुई थी ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

प्रथम दृष्टया महिला का गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पूरे मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा कर जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले में होटल के कमरे में ठहरे द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पुलिस ने जांच पड़ताल की तो होटल के कमरा नंबर 108 में कई तरह के आपत्तिजनक सामान पड़े हुए थे सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य को उठाकर जांच के लिए भेजा है प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह का कहना है कि साक्ष्य इकट्ठा कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम हेमा है जो घोड़ानाला वर्मा कॉलोनी की रहने वाली है। महिला हरेला के मौके पर अपने मायके जाने की बात कह कर एक व्यक्ति के साथ 2 दिनों से होटल में ठहरी हुई कुल मिलाकर होटल में हुई इस तरह की घटना से कयासों के बाजार गर्म है इस घटना के बाद मौके पर पहुंची उसकी मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Ad Ad
To Top