उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: रुद्रपुर विधायक ठुकराल पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे, पुलिस चला रही है छापामार अभियान,

रुद्रपुर

क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर जानलेवा हमले का असफल प्रयास हुआ है वारदात के वक्त विधायक के साथ उनका गनर मौजूद मौजूद नहीं था घटना बीती रात की बताई जाती है इस घटना के बाद मौके पर SSP और एसपी सिटी सहित भारी पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (नाबालिक का अपहरण) पुलिस ने दिखाया आरोपी को जेल का रास्ता।।

विधायक पर हमले के असफल प्रयास के बाद अपराधी मौके पर अपनी होंडा सिटी कार छोड़कर हुआ फरार हो गए ।

बताया जाता है कि काशीपुर रोड पर हुई एक सड़क पर दो गाड़ियों की आपसी टकराव के बाद विधायक ठुकराल हस्तक्षेप करने पहुचे जहां पर यह घटना घटी आरोपी अपनी कार छोड़कर के फरार हो गए
विधायक के अनुसार पूर्व बीडीसी भोला छाबड़ा की कार से टक्कर के बाद उत्पात मचा रहे अन्य कार सवार अपराधी को समझाने का विधायक प्रयास कर रहे थे इस बीच एक युवक ने ठुकराल पर फायर कर दिया। फायर मिस होने के कारण विधायक पर गोली चलाने के बाद अपराधी ने कार सवार भोला छाबड़ा पर गोली चलाई जिससे वह अपराधी की गोली से घायल हुए भोला छाबड़ा का सरकारी अस्पताल में चल रहा है इलाज मौके से फरार अपराधी की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं आनंद विहार, रामनगर चंडीगढ़ एक्स्प्रेस ट्रेन की आई बड़ी अपडेट,हुआ यह बदलाव।।

उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तहरीर मिल गई है पुलिस ने कई टीमें रवाना कर छापामार अभियान चला रखा है तथा अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे ।।

Ad
To Top