लालकुआं
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में पिरुल से स्वरोजगार उत्पन्न कराने के किए जा रहे प्रयास के तहत यहां पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर के द्वारा पिरूल को पल्वराइज कर वायलर में ईंधन के रूप में प्रयोग करने की मशीन का उद्घाटन संयुक्त रूप से सेंचुरी पल्प एंड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी नारायण एवं नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजू लाल के द्वारा किया गया। सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा पर्वतीय अंचल में बहुत बहुतायात में पाय जा रहे पीरुल की उपलब्धता एवं स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के रूप में बढ़ाए जा रहे राज्य सरकार के प्रयासों एवं सेंचरी पल्प एंड पेपर द्वारा खरीद कर पिरूल को अपने कारखाने में ईंधन के प्रयोग का पहाड़ों में लगने वाली आग को रोकने का एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
इस अवसर पर कारखाना के वरिष्ठ अधिकारी नरेश चंद्र ने बताया कि नैनीताल वन प्रभाग के पर्वतीय क्षेत्रों से पिरूल एकत्र कर सेंचुरी पल्प एंड पेपर में लाया जा रहा है इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषकर महिलाओं के लिए यह वरदान साबित होगी इस योजना से एक ओर जहां वनाग्नि में अंकुश लगने से करोड़ों रुपए की वन संपदा बचाई जा सकेगी दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध होने से पलायन को भी रोका जा सकेगा उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण इस योजना के क्रियान्वयन में देरी हुई परंतु अगले वर्ष से इसे माह मार्च से ही आरंभ किया जाएगा इस अवसर पर मिल के वरिष्ठ अधिकारी विजय धीमान,देवाशीष दान,अरुण प्रकाश पांडे,अनिल सेतिया,योगेंद्र वार्ष्णेय , शैलेंद्र पांडे,सुनील सहगल,मुकुल रोहतगी,आरपी सिंह,एवं सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे ।




