देहरादून-
आज राज्य के लिए राहत भरी खबर आई है आज 365 नए मामले मिलने के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ करके 49248 हो गई है।
इस तरह आज अल्मोड़ा में 13 बागेश्वर में 6 चमोली में 41 चंपावत में 14 देहरादून में 62 हरिद्वार में 44 नैनीताल में 50 पौड़ी में 39 पिथौरागढ़ में नो रुद्रप्रयाग में 26 टिहरी मैं एक उधम सिंह नगर में 53 तथा उत्तरकाशी में 7 को रोना संक्रमित मरीज आज मिले हैं इस तरह राज्य में कुल 365 संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 49248 हो गई है इस तरह आज तक कुल 625 लोगों ने इस संक्रमण से दम तोड़ा है जबकि 8544 एक्टिव केस विभिन्न कोविड सेंटर में है। के अलावा अब तक 39836 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों में आराम कर रहे हैं कुल मिलाकर उत्तराखंड में आज राहत भरी खबर है

चमोली।
जोशीमठ और पीलकोटी में 22 लोगों सहित गुरूवार को जिले में 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। जोशीमठ बाजार में 9 तथा सेना के 2 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। पीपलकोटी में स्वामी विवेकानंद धर्माथ चिकित्सालय के चिकित्सकों सहित 6 कार्मिक तथा पीपलकोटी बाजार में 4 और नगर पंचायत के 1 कार्मिक की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई। इसके अलावा गोपेश्वर में 5, कर्णप्रयाग व गौचर में 4 तथा देवाल में 3 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिले में कोविड वायरस से अब तक 1060 लोग संक्रमित हुए है। हालांकि इनमे से 744 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है।




