उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:(यह हल्द्वानी में क्या हो रहा है)आज फिर हुई स्पा सेंटर में छापामारी 5 लड़कियों हुई रिकवर,संचालक फरार ।।

हल्द्वानी
स्पा सेंटर को लेकर के हल्द्वानी अभी सुर्खियों मे था ही आज फिर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में पांच युवतियों को स्पा सेंटर से रिकवर किया गया इस घटना से पहले ही स्पा संचालक मौके से फरार हो गए ।
यहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दुर्गा सिटी सेंटर स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की कार्रवाई की है। छापेमारी के पहले ही चार युवक और संचालक मौके से फरार हो गए बताया जा रहा है कि, पुलिस ने स्पा सेंटर से पांच युवतियों को रिकवर किया है। पुलिस को स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली है पुलिस द्वारा स्पा 19 को सील किया जा रहा है । स्पा सेंटर में मिली युवती या दिल्ली और दिनेशपुर की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में शव मिलने से सनसनी. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

पुलिस ने युवतियों को रिकवर करने के बाद जब वहां पर तलाशी अभियान चलाया तो स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ
छापेमारी के बाद एसपी सिटी जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पराशर भी मौके पर पहुंचे है । अब तक पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है दो संचालक फरार बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य होने के आरोप लग रहे थे लिहाजा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी जारी रखी है इससे पूर्व एक स्पा सेंटर में देह व्यापार भी होते पकड़ा गया है आज फिर पुलिस ने छापेमारी में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है पुलिस ने पांचों युवतियों को नारी निकेतन भेज दियाा है।

Ad Ad
To Top