पंतनगर
विश्व प्रसिद्ध पंतनगर विश्वविद्यालय के मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा मशरूम उत्पादकों की मांग को देखते हुए ‘मशरूम स्पान उत्पादन तकनीकि’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 25- से 27 अगस्त तक ऑनलाइन किया जा रहा है। मशरूम की खेती हेतु खाद बनाने के लिए गेहूं का भूसा, रासायनिक खादें व गोबर की खाद इत्यादि की आवश्यकता होती ही है साथ ही स्पान (बीज) भी अत्यन्त महत्पूर्ण अवयव है। उच्च गुणवत्तायुक्त स्पान अधिक एवं शीघ्र मशरूम उत्पादन के लिये भी आवश्यक है। अन्य फसलों की भांति मशरूम स्पान फसल की परिपक्व होने पर स्वतः प्राप्त नहीं होता है परन्तु मशरूम स्पान (बीज) केवल प्रयोगशालाओं अथवा स्पान उत्पादन इकाई पर ही तकनीकि विषेषज्ञों द्वारा बनाया जाता है। जिसके लिये कुशल प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। पौष्टिकता तथा औषधीय गुणों से भरपूर मशरूम की खेती कम भूमि तथा सीमित संसाधनों में की जा सकती है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gbpuat.ac.in पर ट्रेनिंग एवं कान्फ्रेंस वाले कॉलम में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने में कोई समस्या आने पर दूरभाष सं. 9548534039 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




