उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग–: मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने किया प्रस्तावितISBT का स्थलीय निरीक्षण, भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव।

मुख्यमंत्री सचिव ने आईएसबीटी भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व पश्चिमी वृत के वन संरक्षक डा.पराग मधुकर धकाते ने हल्द्वानी में प्रस्तावित आईएसबीटी की भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अब आईएसबीटी के निर्माण की प्रक्रिया की आस जगने लगी है ।उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाले इस राज्य के सबसे खूबसूरत, आईएसबीटी में वर्कशॉप,अस्पताल,गेस्ट हाउस के अलावा अन्य उत्कृष्ट सुविधाओं से सुसज्जित आईएसबीटी बनाया जाएगा श्री धकाते ने बताया कि इसका सर्वे करके इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को ऑनलाइन भेज दी गई है जहां से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद इस आईएसबीटी का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)काठगोदाम से चलेगी लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन।।


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष सचिव बनने के बाद पराग मधुकर धकाते का यह पहला दौरा था। श्री धकाते के साथ तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी नितीशमणी त्रिपाठी, तराई केंद्रीय की डीएफओ डा.अभिलाषा सिंह, हल्द्वानी डिवीजन के डीएफओ कुंदन कुमार और संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा रहे मौजूद।

Ad Ad
To Top