उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात साढ़े 12 बजे पहुंचे बिंदाल पुलिस चौकी,लिया कार्यों का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात साढ़े 12 बजे पहुंचे बिंदाल पुलिस चौकी लिया कार्यों का जायजा

देहरादून

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काम करने का अंदाज ही कुछ अलग है हमेशा एक्टिव रहकर वह लगातार निरीक्षण कार्यो के साथ साथ पुलिस कार्यप्रणाली में भी सुधार लाने के निर्देश देते रहते है ऐसे में देर रात सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक बिंदाल पुलिस चौकी पहुँच गए तो चौकी में हड़कंप मच गया सीएम थोड़ी देर वहाँ मौजूद रहे और चौकी इंचार्ज से मालूमात हासिल की और फिर वहा से रवाना हो गया सीएम के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश पंत भी मौजूद थे सीएम ने औचक निरीक्षण किया तो पुलिस का आला अधिकारियों तक इसकी भनक तक नहीं लगी चौकी इंचार्ज की भी तब पता चला जब सीएम का काफिला चौकी के अंदर घुस गया सीएम की देर रात पुलिस चौकी में जाकर पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर चौकी का जायजा लेने से सरकार के प्रति जनता में और विश्वास बढ़ेगा।

Ad Ad
To Top