अन्य

बिग ब्रेकिंग–: महिला व्यापारी भी शामिल हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में, आशा उप्रेती बनी महिला इकाई की जिला अध्यक्ष

भीमताल

 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने महिला व्यापारियों को भी संगठन मै जगह देने के लिए जिला महिला इकाई के गठन को मंजूरी दी है| इसी क्रम में आज भीमताल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय की संस्तुति के बाद प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने  महिला उद्यमी वर्तमान पार्षद आशा उप्रेती, भीमताल को जिला नैनीताल का महिला इकाई का जिलाअध्यक्ष मनोनीत किया है| आशा उप्रेती के मनोनयन पर मुकेश बेलवाल, जगमोहन चिलवाल, रमेश जोशी, घनश्याम वर्मा, अतुल गुप्ता, हर्ष जलाल, कमल मेहरा, आफताब हुसैन, हरजीत चड्ढा, बी डी पडलिया ने बधाई दी| मनोनीत जिला अध्यक्ष आशा उप्रेती ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र महिला जिला इकाई के विस्तार की बात कही।  

Ad Ad
To Top