देहरादून उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड के क़ई जनपदों में महसूस किए गए भूकम्प के झटके, पहाड़ी जनपदों के साथ साथ मैदानी जनपदों में भी महसूस किए गए झटके, सुबह 5 बज कर 59 मिंनट में हुए भूकम्प के झटके, भूकम्प का केंद्र चमोली बताया जा रहा है।



हालांकि अभी तक किसी भी जनपद में कोई भी जानमाल के नुकशान की कोई सूचना नही मिली है। भूकंप के झटकों का एहसास होती है लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप सुबह 5.58 बजे यह भूकंप महसूस किया गया जिसके तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है । भूकंप का असर रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी देखा गया है।
वही चमोली में आज सुबह 5.59 बजे लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। झटके लगने के बाद लोग हदशत में घरों से बाहर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 बताई जा रही है। अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं हैहै।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली का जोशीमठ क्षेत्र बताया जा रहा है। भूकंप के झटके टिहरी, पौड़ी गढ़वाल सहित कई इलाकों में महसूस किए गए।




