उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:बीजेपी ने अगले साल चुनाव को देखते हुए राज्य विधानसभा के प्रभारियों को किया नियुक्त उत्तराखंड में इनको मिला जिम्मा।।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने बुधवार को पांचों चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों (Election In-Charge) का ऐलान किया.

धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का जिम्मा  

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 604 अभ्यार्थियों का परीक्षा फल किया घोषित, इस दिन होगा साक्षात्कार ।।

प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का जिम्मा

उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कांग्रेस, बसपा समेत सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन !

गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का जिम्मा 

पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

देवेंद्र फडणवीस को गोवा का जिम्मा

गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  (कुमाऊंनी बैठकी होली) महिलाओं ने संस्कृति और प्राकृतिक रंगों संग बिखेरे रंग, [देहरादून]

चार राज्यों में भाजपा की सरकार

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही कमर कस ली है.

Ad
To Top