गरमपानी:
पहाड़ों से अठखेलियां करती निकलने वाली नदियों की चंचल धाराओं को ना समझने का आज खामियाजा दो युवकों को भुगतना पड़ा जहां उफान मारती नदी ने दो युवाओं को अपने आंचल में समेट लिया हतप्रभ कर देने वाली इस घटना पर जब तक लोगों को समझते तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों युवको ने नदी के तेज बहाव में छलांग लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए इन सबके बीच दो युवा नदी के तेज बहाव में समा गए इस घटना से वहां पर कोहराम मच गया।
घटना गरमपानी के पास कोसी नदी की है जहां नहाने के दौरान गहराई में जाने से दो और जिंदगियां खत्म हो गई। बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढूंगा क्षेत्र में दो युवाओं की डूबने से मौत की सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक का शव बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पीरुमदारा, रामनगर से करीब आठ युवा अलग अलग बाइकों में सवार हो बेतालघाट तथा कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढुंगा क्षेत्र में पहुंचे इस दौरान महेद्र नेगी (18) पुत्र अमर सिंह नेगी व सुमित कुमार(19) निवासी पिरुमदारा, रामनगर कोसी नदी में नहाने उतर गए। गहराई का सही अंदाजा ना होने से दोनों डूबते चले गए।
दोनों के डूबने से चीख पुकार मच गई। साथ आए दो युवाओं ने उन्हें बचाने के लिए कोसी नदी में छंलाग भी लगाई पर वे भी डूबते युवको को नहीं बचा सके। सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बरामद किया है तथा पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है।




