अन्य

बिग ब्रेकिंग–: पिथौरागढ़ में हुई दूसरी घटना गुलदार ने बालिका को बनाया निवाला, वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर,

पिथौरागढ़
उत्तराखंड में वन्य जीव और मानव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताजा घटनाक्रम के अनुसार छाना गांव में एक गुलदार ने एक 12 वर्षीय बालिका को निवाला बना दिया इस घटना से गांव में हड़कंप मचा​ हुआ है। बालिका अपने खेत पर घास काटने गई हुई थी घटना 5 बज करके 40 मिनट की बताई जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के विंड ब्लॉक के गांव छाना में धर्मेंद्र राम की 12 वर्षीय पुत्री करिश्मा खेत पर घास काटने गई थी तभी गुलदार ने आकर के उस पर हमला कर दिया और अपना निवाला बना लिया। उप प्रभागीय वन अधिकारी नवीन चंद्र पंत ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को मौके पर भेजा तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है उन्होंने कहा कि रात्रि का समय होने के चलते सिर्फ गुलदार पर निगरानी के लिए टीम तैनात की गई है तथा लोगों को अकेले ना जाने की हिदायत दी जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है ।

Ad Ad
To Top