लालकुआं
नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ अब अपने नए अभिनय उत्पादन आंचल पहाड़ी गाय के दूध की विपणन व्यवस्था प्रारंभ करने जा रहा है जिसको लेकर दुग्ध प्रशासन ने तैयारियां तेज की है आंचल पहाड़ी गाय के दूध को आम हाथों तक पहुंचाने के लिए कल कबीना मंत्री दुग्ध विकास विभाग उत्तराखंड सरकार श्रीमती रेखा आर्य एक कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी आंचल दूध के उत्पाद की बिक्री का शुभारंभ रामनगर से करेंगी।

उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि रविवार को रामनगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास विभाग श्रीमती रेखा आर्य नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ द्वारा निर्मित आंचल पहाड़ी गाय के दूध को एक कार्यक्रम में लांच करेंगी आधा लीटर एवं एक लीटर की पैकिंग में उक्त दूध का मूल्य पचास रूपय लीटर रखा गया है जो पर्वतीय क्षेत्र के विकासखंड ओखलकांडा,धारी, रामगढ़ के भीमताल बेतालघाट क्षेत्रों से हैडिया ग्राम में एकत्र कर इस दूध को लालकुआं में लाकर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की यूनिट में तैयार किया जाएगा। प्रथम चरण में पहले दिन 3000 लीटर दूध पैकिंग कर बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। श्री बोरा ने बताया कि इस दूध को नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी शुरुआत रामनगर से प्रारंभ की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दुग्ध विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा दुग्ध विकास विभाग संभालने के समय ही बच्चों, वृद्ध एवं राज्य के देवालयों में दूध के प्रयोग के लिए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल पहाड़ी गाय के दूध को लॉन्च करने का फैसला किया जिसको अभिनव प्रयोग को जहां उपभोक्ता भी सराह रहे हैं वही दुग्ध उत्पादकों में भी नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ की इस अभिनव पहल की भी सराहना की है। श्री बोरा ने कहा कि इस तरह के प्रयोग से जहां पर्वतीय जनपदों में महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा वही पहाड़ी आंचल गाय के दूध भी आम जनता को आसानी से उपलब्ध हो जाएगा जो नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बड़ी पहल है।




