चमोली

बिग ब्रेकिंग–: नारायण बगड़ के पास कार हादसा तीन लोगों की मौत की खबर।

चमोली

बीती देर रात नारायणबगड़ तहसील के परखाल मोटरमार्ग पर एक बड़ा कार हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है ।

देर रात्रि तहसील नारायणबगड़ क्षेत्र में एक वैगनआर DL 2 C – AH 0168नम्बर की कार परखाल-डुंगरी मोटर मार्ग पर रैगॉंव से लगभग 50 मीटर आगे राजस्व क्षेत्र में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

राहत और बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों ने बताया कि वाहन सीरी से रैगॉंव की तरफ आ रही था। दुर्घटनाग्रस्त कार में चालक सहित 04 लोग सवार थे, चार सवार लोगों में से तीन लोग घटनास्थल पर मृत पाये गए तथा 01 घायल व्यक्ति जो चालक है उसे पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

घायल व्यक्ति को राहगीर/स्थानीय गाँव वालों द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Ad Ad
To Top