उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-: धारचूला में मोबाइल कनेक्टिविटी जल्द होगी प्रारंभ, लिखा जाएगा केंद्र को पत्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत ने धारचूला विधायक तथा केदारनाथ विधायक की मांग का लिया संज्ञान ।।

देहरादून

चार धाम यात्रा को प्रारंभ करने तथा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में संचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर परिसर में धरने पर बैठे धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही परिसर मे मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया। 

यह भी पढ़ें 👉  थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान

विधायक श्री हरीश धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाईल कनेक्टीवीटी की समस्या की बात कहते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सङकों के संबंध में भी अपनी बात कही। 
विधायक केदारनाथ श्री मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण मे कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को पुनः शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(भीमताल)कैंची बायपास 15 जून तक होगा चालू //

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धारचूला क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टीवीटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखा है।  

बैठक में मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु उपस्थित थे। 

Ad Ad
To Top