उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग–:धामी सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में लिए गए यह अहम निर्णय इन प्रस्तावों पर लगी मुहर।

देहरादून

  • उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की दूसरी बैठक का समापन हुआ है राज्य कैबिनेट की हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिसमें कई प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगाई है ।कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्ताव सामने आए। जिसमें से 8 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की लगाई मुहर।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

1– कैंपा योजना के अंतर्गत वार्षिक लेखा को विधानमंडल के पटल पर रखने पर बनी सहमति।
2– देहरादून महा योजना 2025 के तहत सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के कार्यालयों को भी अनुमति दे दी है।

3– खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्यान्न नीति में विकलांगों (जिनका आय 4000 रुपया है) को अंत्योदय के रूप में किया जाएगा शामिल।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) और सोशल मीडिया में लिखकर युवक ने लगा ली फांसी ।।

4– कोविड-19 की वजह से परीक्षाएं नहीं हो पाई है। जिसके चलते सरकारी भर्तियों में 1 साल की छूट दी गई है।
5– परिवहन कर्मचारियों को एक मुस्त सहायता देने के प्रस्ताव के मामले पर परिवहन मंत्री और परिवहन के अधिकारियों के साथ चर्चा किया जाएगा।
6– प्रदेश में मौजूद तीन मेडिकल कॉलेजो के संचालन के लिए 500 के नए पद सृजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

7– रेशम विभाग ने अपनी जमीन को वापस लेने का लिया निर्णय
8– पुनर्वास नीति के तहत प्रभावित लोगों को 4 गुना भुगतान किया जाएगा।

Ad Ad
To Top