अल्मोड़ा

बिग ब्रेकिंग–:(देहरादून) मौसम विभाग ने 25 एवं 26 जुलाई के लिए किया हाईअलर्ट जारी, नैनीताल जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर,डीएम ने दिए यह निर्देश।

देहरादून
मौसम विभाग ने 25 एवं 26 जून को राज्य में भारी से बहुत भारी बरसात की भविष्यवाणी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में राज्य के निचले कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों के कुछ स्थानों में 25 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तेज बौछार तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है, इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तेज बौछार होने की संभावना है साथ ही 26 जुलाई को भी रेड अलर्ट जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर,देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ तेज बौछार तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है ,जबकि राज्य अन्य जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तेज बौछार होने की संभावना है इसके अलावा 27 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई गई है। जबकि शनिवार 24 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी चमोली तथा नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं गर्जन बिजली के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है मौसम विभाग ने लोगों से नदी से दूर तथा सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के बाद जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने जनपद में सतर्कता बरतते हुए कहा कि मौसम विभाग देहरादून के अनुसार जनपद में 25 व 26 जुलाई को कही-कही भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
जिलाधिकारी ने कि कहा इस अतिवृष्टि से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने की सम्भावना होने एवं आपदा से त्वरित निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी हाई एलर्ट पर रहंेगे। उन्होने कहा क्षेत्र मे तैनात अधीनस्थ कार्मिकों/संसाधनों को भी अलर्ट कर दिया जाए। उन्होने कहा जनपद मे आपदा से मार्ग अवरूद्व होने की दशा में पेडों एवं अवरूद्व मार्गो का निस्तारण त्वरित किया जा सके ताकि यातायात बाधित ना हो।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने निर्देश दिये कि जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी आपने मोबाइल नम्बर को आॅन रखना सुनिश्चित करेंगे तथा आपदा के दौरान समस्त सम्बन्धित कार्मिक अपने मुख्यालय/कार्यक्षेत्र मे रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा आपदा सम्बन्धी समस्त सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र नम्बर 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करना सुनिश्चित करेंगे।

Ad
To Top