देहरादूनः
जनपद के सहसपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने चार लोगों को रौंद दिया रफ्तार से भरी कार ने जहां 3 लोगों की जीवन लीला समाप्त की वही हादसे में दो महिलाएं और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना इतनी दर्दनाक थी कि चारों तरफ चीख-पुकार मच गई घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को देहरादून रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि ग्राम ढाकी में एक सफेद रंग की कार लोगों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गई है। मौके पर चीख -पुकार मच गई। स्थानिए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पूछताछ में पता चला कि एक गाड़ी जो ग्राम ढाकी में तेज गति से चलाते हुए नौशाद , इस्राइल ,खुशबू और वरीशा को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली।
वहीं स्थानिय लोगों में हादसे से आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक वरीशा अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई। जबकि खुशबू गांव में किराए में रह रही थी। उसका पति दीपक मजदूरी का कार्य करता है। तीसरे मृतक का नाम इसराइल है, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। वहीं घायल का उपचार चल रहा है




