उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:देवदूत बनी SDRF, 2 दिन से पड़े खाई में युवक का किया सफल रेस्क्यू, भेजा अस्पताल ।।

कोटद्वार –
उत्तराखंड में एसडीआरएफ देवदूत के रूप में काम कर रही है अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों के जीवन की सुरक्षा करने वाली एसडीआरएफ हमेशा सूचना के आप अपने मिशन पर निकल जाती है ऐसा ही एक मामला तब देखने को आया जब कोटद्वार में तैनात एस डी आर एफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक सौकार सिंह को थाना कोटद्वार से सूचना मिली कि दुगड्डा के पास एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है । इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम त्वरित रेस्कयू के लिए घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हुई। घटनास्थल पर जाकर ये ज्ञात हुआ कि सड़क किनारे एक स्कूटी खड़ी है और स्कूटी सवार नीचे खाई में गिर गया है । टीम द्वारा 80 मीटर गहरी खाई से कड़ी मशकत के उपरांत घायल स्कूटी सवार को स्ट्रेचर की मदद से ऊपर लाया गया। एसडीआरएफ ने प्रथम उपचार दीया तब स्कूटी सवार द्वारा बताया गया

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) संस्कारों से सशक्त होगा उत्तराखंड — मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया मुख्यमंत्री ने ।।


कि वह 20 जुलाई को दोपहर में स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर, लघु शंका को गया था,जहां उसका पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गया।उसके द्वारा लगातार आवाज़ दी गयी परंतु किसी ने उसकी अवाज़ नहीं सुनी। सर और पैर पर चोट के कारण वह स्वयं बाहर नही निकल पाया।लगभग दो दिनों तक भूखे प्यासे बारिश में वह गुहार लगता रहा परंतु कोई मदद न मिल पाई। जीवन की कोई आस नज़र नही आ रही थी। एस डी आर एफ टीम संकटमोचक बनकर आयी।टीम द्वारा न सिर्फ सकुशल रेस्क्यू किया गया बल्कि उचित प्राथमिक उपचार भी दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।स्कूटी सवार की पहचान उपेंद्र त्यागी उम्र 29 पुत्र जितेंद्र त्यागी ,गाज़ियाबाद के रूप में हुई है।बताया गया कि वह कोटद्वार किसी निजी कार्य से आया था और हादसे का शिकार हो गया। एस डीआर एफ टीम में उपनिरीक्षक सौकार सिंह, आरक्षी मनीष रौतेला, विनीत देवरानी,लक्ष्मण रावत,अनिल चौहान , आशीष रावत, पैरामेडिक अमृत रावत व चालक देवेंद्र सिंह शामिल थे।

Ad Ad
To Top