कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री बिना जोशी और उधम सिंह नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश उपाध्याय को राज्य कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी सहित कई कमेटियों की घोषणा भी की गई है। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पूर्व में पार्टी में कई पदों पर रह चुकी विमला जोशी (बीना) तथा वरिष्ठ कांग्रेसी तथा किसान नेता डॉ गणेश उपाध्याय दीपक बलुटिया को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के मुख्य पद पर नियुक्त पाने वाली विमला जोशी (बीना) इससे पूर्व भी पार्टी के कई पदों पर रह चुकी हैं पूर्व में महिला मोर्चा में महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य टीम में भी जगह मिली थी। एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व में विमला जोशी बीना एवं डॉ गणेश उपाध्याय को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।




