किच्छा:-
उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक राजेश शुक्ला की और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह परिहार ने कहा कि किच्छा विधायक राजेश शुक्ला द्वारा समय-समय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की विभिन्न मांगों को सरकार एवं शासन से निस्तारित कराया गया है जिसके लिए संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया है साथ ही संगठन विधायक राजेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों की पेंशन विसंगति हटाने व दूसरी पीढ़ी जिन की पहली पीढ़ी में कोई भी जीवित नहीं है को पेंशन देने की मांग की। कहा कि संगठन की मांग है कि भारत मां को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी के पहली पीढ़ी को कुटुंब पेंशन दी जा रही है इसको कुटुंब पेंशन के बजाय राजनीतिक सम्मान पेंशन का नाम दिया जाए और प्रत्येक उत्तराधिकारी को कम से कम ₹10 हजार रुपये पेंशन के रूप में दी जाए। जिन उत्तराधिकारीयों के पहली पीढ़ी में कोई भी जीवित नहीं है उसकी दूसरी पीढ़ी को भी पेंशन दी जाए एवं पहली पीढ़ी के समान सम्मान दिया जाए साथ ही उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन को कार्यालय खोलने हेतु प्रशासन से जगह उपलब्ध कराने संबंधित विभिन्न मांगों का मांग पत्र विधायक शुक्ला को सौंपा।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि वह स्वयं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी हैं एवं उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की समस्त समस्याओं से अवगत हैं। आज संगठन की तरफ से समस्याओं के समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा गया है जिसको मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान कराया जाएगा।
स्वागत करने वालों में संरक्षक प्रताप सिंह धानक, देवनाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर चंद्र लोहनी, राजवीर मिश्रा, हंसी बिष्ट, हेमा बोरा, गणेश चंद्र पांडे, सुभाष मिश्रा, प्रमोद सिंह, हरेंद्र पांडे, बलवंत सिंह मनराल, सैयद हसन, धर्मानंद नैनवाल, आनंद सिंह बिष्ट मौजूद थे।




