जनहित निधि प्रा०लि० शाखा टनकपुर/लोहाघाट में धोखाधङी में कम्पनी की डायरेक्टर को किया पुलिस ने गिरफ्तार
टनकपुर (चंपावत)
जनहित का तमंगा लगाकर अपना हित साध कर लोगों की मेहनत की कमाई को डकार ने वाले तथाकलेक्शन सेंटर खोल कर लोगों की जमा पूंजी को हड़पने वाली जनहित निधि प्रा० लि के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जबकि इस कंपनी के अन्य डायरेक्टरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को कोतवाली टनकपुर में पार्वती कलौनी महाप्रबन्धक जनहित निधि प्रा० लि० शाखा टनकपुर ने तहरीर देकर जनहित निधि प्रा० लि० कम्पनी के M.D एंव अन्य डायरेक्टरस् के विरूद् कम्पनी के द्घारा खाताधारको की ज़मा पुँजी धोखाधङी कर हङप कर भागने पर एमडी अजय कुमार यादव पुत्र ठाकुर यादव नि० गोविन्दपुर छजलैट हाल नि० म०नं० A-2/99 आशियाना फेस,थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद,अभिषेक यादव पुत्र अजय यादव नि० उपरोक्त,ममता यादव पत्नी अजय यादव नि० उपरोक्त ,रविश कुमार यादव पुत्र कृपाल सिंह नि० पठागी मुरादाबाद,प्रीतम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह,सरिता कैशरवानी पत्नी मैहलू नि०खुशालपुर मुरादाबाद पंजीकृत कराया था। उक्त कम्पनी द्वारा धोखाधङी कर खाता धारको के पैसों को हङप कर भागने पर थाना लोहाघाट व टनकपुर दोनो की विवेचना एंव तलाश के लिए संयुक्त टीम गठित कर मुरादाबाद जनपद में SOG/ सर्विलांस की सहायता से टीम गोविन्दपुर छजलैट हाल नि० म०नं० A-2/99 आशियाना फेस 2 थाना सिविल लाइन मुरादाबाद में दबिश देकर कम्पनी की डायरेक्टर ममता यादव पत्नी अजय यादव को गिरफ्तार किया गया विवेचना से ज्ञात हुआ है कि मुख्य अभियुक्त अजय यादव की गुमशुदगी दिनांक 30/04/2021 को थाना काँठ जिला मुरादाबाद मे दर्ज होना प्रकाश मे आ रहा है। शेष कम्पनी के डायरेक्टर एंव MD की तलाश उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी है ।पुलिस टीम उप निरीक्षक मनीष खत्री थानाध्यक्ष लोहाघाट, विरेन्द्र रमोला प्रभारी SOG, उप निरीक्षक नवल किशोर ,उप निरीक्षक तेज कुमार महिला उप निरीक्षक सुमन पन्त , कॉन्स्टेबल मतलूब खान, गुलाम जिलानी, म०का० कु० हेमलता, भुवन पाण्डे आदि थे।




