चंपावत
लोहाघाट व टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत जनहित निधि लिमिटेड नामक चिटफण्ड कम्पनी के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 550 लोगों से लाखों रूपयों का गबन करने के दो आरोपी अभियुक्तों को मुरादाबाद, से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है इस गिरोह में लिप्त कम्पनी के मैनेजर को पूर्व मे भी गिरफ्तार किया जा चुका है
गौरतलब है कि चम्पावत जनपद के टनकपुर क्षेत्र की पार्वती कलौनी पत्नी श्री परीश जोशी, निवासी पीलीभीत चुंगी, पुराना आर.टी.ओ. आँफिस के पास टनकपुर ने तहरीर में बताया कि वे जनहित निधि लिमिटेड टनकपुर ब्रांच में सीनियर एडवाईजर के पद पर 10/12/2015 से कार्यरत रही है। जनहित निधि लिमिटेड का मुख्यालय प्लाँट नम्बर सी0ग्राउड फ्लोर रामगंगा बिहार, मुरादबाद उ0 प्र0 में है, इसके चेयरमैन अजय यादव एवं सरिता केसरवानी, रवीश यादव, ममता यादव, मनीष उर्फ अभिषेक यादव, निगम यादव जो कि जनहित निधि लिमिटेड में निर्देशक के पद पर कार्यरत है और लेन- देन में सहभागीदार है। दिनांक 13 अप्रैल/2021 को इन लोगो से बात हुई कि देनदारों का पैसा देना है, जिसमें लगभग 300 कस्टमर है और टनकपुर ब्रांच का 50-60 लाख तक जनहित ब्रांच में जमा है तो इन्होने कहा कि 30 अप्रैल 2021 तक आपकी ब्रांच का लेन- देन का पूरा भुगतान कर दिया जायेगा परन्तु 19/04/2021 को प्रार्थिनी मुख्यालय जनहित निधि लिमिटेड मुरादाबाद गयी तो पता चला कि उक्त चेयरमैन अजय यादव फरार हो गया है तब प्रार्थिनी ने अन्य निदेशको से बात कि तो उन्होने आश्वासन दिया कि पैसा दे दिया जायेगा परन्तु दि0 23/04/2021 से उक्त निदेशको का मोबाइल बंद आ रहा है जिस पर पुलिस ने धारा 409/420 भादवि व 03 यू0पी0डी0आई एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी।
जांच में थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत भी जनहित निधि लिमिटेड शाखा द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के लगभग 250 लोगों से लाखों रूपयों का गबन करने के सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में मु0 FIR N0- 33/21 अन्तर्गत धारा 409/420 भादवि व 03 यू0पी0डी0आई एक्ट पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी पुलिस टीम ने विभिन्न सूत्रों के साथ मोबाईल सर्विलांस की मदद से अभियुक्तों की तलाश के दौरान अभियुक्तों की लोकेशन आशियाना, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद क्षेत्रान्तर्ग आने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त जगह पर दबिश दी गयी तो दिनांक 13.07.2021 को कम्पनी की डायरेक्टर ममता यादव पत्नी अजय यादव को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा घटना उपरोक्त से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार लोकेशन निकाली गयी तो उक्त अभियुक्तो की लोकेशन थाना काठ, मुरादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आने पर पुलिस टीम द्वारा थाना काठ, मुरादाबाद क्षेत्रान्तर्गत जाकर कई जगहों पर दबिश दी गयी । उक्त अभियुक्तों को पुलिस टीम के आने की भनक लगने पर उनके द्वारा बार-बार अपनी लोकेशन बदली जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार मेहनत करने के बाद आखिरकार पुलिस टीम को पाठगी तिराहा, थाना काठ, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से अभियुक्त रवीश कुमार पुत्र कृपाल सिंह, निवासी ग्राम पाठगी, पो0आ0- खास, थाना काठ, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र- 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा जिसकी निशानदेही पर पीतल नगरी, थाना कठघर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से निगम सिंह पुत्र गनपत सिंह, निवासी- मोहल्ला पीतल बस्ती, थाना कठघर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश उम्र- 59 वर्ष को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। छापामार अभियान में उप निरीक्षक नवल किशोर थाना लोहाघाट कांस्टेबल गुलाम जिलानी थाना टनकपुर, हरीश नाथ थाना टनकपुर, सुरेन्द्र सिंह थाना टनकपुर, भुवन पाण्डेय सर्विलांस आदि थे।




