देहरादून
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया गतिविधियों पर व्यापक नजर रखने के लिए मेघालय की महिला नेत्री तथा राष्ट्रीय मीडिया पैनल में शामिल जरिता लैतफलांग को उत्तराखंड की मीडिया गतिविधियों के संचालन के लिए नियुक्त किया गया है
उत्तराखंड में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को बनाने के बाद अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मेघालय की कांग्रेस नेत्री जरिता लैतफलांग (Szarita laitphlang) को उत्तराखंड में चुनाव की तमाम मीडिया एक्टिविटी के लिए जमीदारी सौंपी है प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने दिया जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पत्र भेज कर इसकी सूचना दी है।




