उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग-:उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू की मियाद और बढ़ी, दुकानो का समय भी बढ़ा पढ़ें विस्तार से ।।

देहरादून:
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ता और बढ़ा दिया गया है। जी हां उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। वहीं, अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें खुलेंगी। वहीं, एक जून से स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को चौथे चरण में आठ जून तक बढ़ा दिया गया है। इस मर्तबा इसमें आंशिक संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा लाकडाउन

उधर, महाराष्ट्र में कोरोना से निपटने कड़े प्रतिबंध 15 जून तक लागू रहेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल अपने लाइव सम्बोधन में राज्य में लाकडाउन बढाने का ऐलान किया। महाराष्ट्र में अत्यावश्यक सेवा की दुकानें अब दिन दो बजे तक खुली रहेंगी। पहले यहाँ सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

Ad Ad
To Top