उत्तरकाशी
जिले में बादल फटने की खबर सामने आई है. ग्राम सभा कंकराड़ी, मुस्टिकसौर में बादल फटा है। बादल फटने के कारण कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और कुछ मकान भी बह गए हैं राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर है जहां राहत एवं बचाव कार्य अंधेरा होनेे के बावजूद जारी है फिलहाल 3 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा।

कंकराड़ी,मांडों अतिवृष्टि मामले मे
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद एसडीआरएफ, पुलिस एनडीआरएफ मौके पर मौजूद। एम्बुलेंस मौके पर तैनात। उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी,आपदा प्रबंधन अधिकारी भी मौके पर है मौजूद। जिलाधिकारी ने अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए है। अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी जिला आपात कालीन परिचालन केन्द्र में लगातार सूचना ले रहे है। इस बीच इस आपदा में घायल

1-गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर
2-रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर
3-रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव
का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है तीनों खतरे से बाहर : जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीएस रावत का कहना अस्पतालोंं को
वही जानकारी मिली है कि लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर आ गए । दरअसल तेज बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं।




