उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग–: आज इन जनपदों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बरसात…………

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
देहरादून।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को कहीं-कहीं भारी और कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून ने शनिवार को बताया कि पर्वतीय राज्य की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों नैनीताल,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।वहीं टिहरी,रुद्रप्रयाग,
पौड़ी और उधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोघौगिक विश्वविघालय, पंतनगर स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र के अनुसार शनिवार को नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जिलों में क्रमश: 25.0 मिमि और 15.0 मिमि बारिश दर्ज की गयी।
शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री, पंतनगर में 31.6 और 25.8, मुक्तेश्वर में 20.3 और 15.7 तथा नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad Ad
To Top