नई टिहरी
उत्तराखंड में आसमानी आफत इस कदर हावी है कि पर्यटन के लिए आए यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है अभी मंगलवार को नैनीताल में कार पर बोल्डर गिरने से जहां एक हरियाणा के पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई थी वही आज ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी और सौणपाडी के बीच से गुजर रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से कार में सवार नरेंद्र नगर महाविद्यालय के प्रोफेसर मनोज सुंद्रियाल गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के समय उसी राजमार्ग से गुजर रहे सेना की टुकड़ी ने क्षतिग्रस्त कार की छत को काटकर घायल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी व सौणपाणी के बीच नरेंद्र नगर महाविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर मनोज सुंद्रियाल जा रहे थे तभी एक भारी-भरकम पत्थर कार पर आ गिरा घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह तोताघाटी व सौणपाणी के बीच पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर हाईवे से गुजर रही कार के ऊपर जा गिरा जिससे प्रोफेसर बुरी तरह से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद कार में ऋषिकेश से आ रहे प्रोफेसर के रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए जिसके बाद उनकी कार से गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को ऋषिकेश ले जाया गया लेकिन रास्ते में 108 सेवा के पहुंचने पर प्रोफेसर को उस में शिफ्ट कर दिया गया बताया जाता है कि कार में प्रोफेसर के साथ उनके भाई पंकज सुंद्रियाल भी बैठे थे तथा कार को चालक चला रहा था जोकि दोनों सुरक्षित बताए जाते हैं।।




