दिल्ली
इंटरनेट पर अपने यूट्यूब चैनल को माध्यम बनाकर सनसनी फैलाने पर रातो रात फेमस करने वाले बाबा का ढाबा’ के नाम पर पैसों के हेरफेर को लेकर यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ दिल्ली की मालवीय नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद की शिकायत के बाद जांच की और गौरव वासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. इस तरह अब यूट्यूबर Gaurav Vasan की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
वयोवृद्ध ढाबा संचालक कांता प्रसाद ने आरोप लगाया कि गौरव वासन ने उससे संपर्क किया और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने के मकसद से उनके साथ एक वीडियो शूट किया. आरोप है गौरव वासन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जनता से अनुरोध किया कि वह कांता प्रसाद को वित्तीय मदद करने के लिए पैसे दान करें इस वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने के बाद हजारों लोगों ने बाबा की मदद करने की। बाबा रातों-रात फेमस हो गया यहां तक बाबा की दुकान में कई दिनों तक भीड़ का जमावड़ा बना रहा तथा लोगों ने उसे दिल खोल कर सहायता भी की जबकि कुछ लोगों ने ऑनलाइन सहायता करने का भी आश्वासन भी दिया तथा सहायता भी की ।
लेकिन बाबा और वाशन के बीच में विवाद ने जन्म लिया और 31 अक्टूबर को कांता प्रसाद ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में गौरव वासन के खिलाफ चीटिंग और फ्रॉड से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह हनुमान मंदिर मालवीय नगर मार्केट के सामने बाबा का ढाबा के नाम से एक स्टाल चला रहे हैं. और अक्टूबर के महीने में गौरव वासन ने उनसे संपर्क किया और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए उनके साथ एक वीडियो शूट किया.
आरोप है कि इसके बाद एक वीडियो शूट किया गया और गौरव वासन ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपने अकाउंट स्वाद ऑफिशियल के माध्यम से पोस्ट किया और जनता से अनुरोध किया कि वह कांता प्रसाद को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पैसे दान करें. वीडियो वायरल हुआ और शिकायतकर्ता के अनुसार, गौरव ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार के सदस्यों के बैंक विवरण और दान के लिए मोबाइल नंबर साझा किए और भारी मात्रा में पैसा एकत्र किया और बाद में शिकायतकर्ता को धोखा दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और धारा 420 के FIR दर्ज की एफ आई आर दर्ज होने के बाद अब वाटसन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं ।




