उत्तराखण्ड

बागेश्वर-:भारी बारिश के बाद मकान जमींदोज, पति पत्नी और बेटे की हुई दु:खद मौत,राहत कार्य जारी ।।

बागेश्वर।
उत्तराखंड में एक बार फिर अतिवृष्टि ने अपने प्रलय का शिकार एक परिवार को बनाया यहां कपकोट तहसील के सुमगढ़ इलाके के सुमगढ़ ऐठाण गांव के अठाबड़ तोक में अतिवृष्टि की वजह से क्षतिग्रस्त हुए मकान के मलबे में दबे तीनों लोगों की मौत की खबर आ रही है। बताया जाता है कि शनिवार को कपकोट इलाके में 45 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अभी रास्ते बंद होने के कारण अभी एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है। लेकिन ग्रामीणों ने मलबे में दबे शवों को निकालना शुरू कर दिया है। मरने वालों में पति पत्नी और उनका एक बेटा शामिल बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचने के बाद ही अधिक व पुष्ट जानकारी मिल सकेगी। मलबे में परिवार के पालतू पशु भी दबे बताए जाते हैं। यह कितने है यह अभी कुछ नहीं कहा जस सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

कपकोट तहसील के अंतरगत आने वाले सुमगढ़ ऐठाण गांव के अठाबड़ तोक में रहने वाले गोविंद सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान के पीछे शनि—रविवार की आधी रात के बाद अचानक भूस्खलन हुआ और भारी मात्रा में तलबा मकान पर जा गिरा। हादसे के समय गोविंद सिंह उनकी पत्नी खष्टी देवी और बेटा हिमांशु सिंह घर पर सो रहे। मलबा मकान पर गिरा और पूरा मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया। मलबे में परिवार के तीनों सदस्य और गौशाला में बंधे उनके पशु दब गए विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है।

Ad Ad
To Top