बागेश्वर
उत्तराखंड में नशा हटाओ अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत पुलिस भले ही कितना प्रयास करें लेकिन नशे के सौदागर नशे की खेप को पहुंचाने में अब भी जी जान से लगे हुए हैं ताजा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस के तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो से अधिक चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है।
कपकोट थानाध्यक्ष मदन लाल ने अपने टीम के साथ अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान कर्मी-बघर मोटर मार्ग पर नया पुल खाईबगड़ से 50 मीटर आगे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो वह भागने लगा जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिगर सिंह पुत्र सूप सिंह निवासी- झूनी, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र- 45 वर्ष को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 1.11 किलोग्राम चरस बरामद हुई पुलिस ने डिगर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया। अवैध चरस की अनुमानित कीमत लगभग 1,10,000/-(एक लाख दस हजार) रूपये आंकी गई। आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 68/21, धारा- 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा न्यायालय में पेश किया गया ।
पुलिस के अनुसार नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी से अब तक 06 मामलों में 5.733 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई। बड़ी मात्रा में चरस बरामद होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।




