नई दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट को लेकर जो चीजे पहले से चली आ रही है वो जस की तस चलती रहेंगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रहेगा। इन जोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किए जाएंगे। इसके साथ-साथ गृह मंत्रालय ने राज्यों को भी कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन्स की कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि सक्रिय और नए कोविड-19 मामलों में लगातार देखी गई है। खासकर यूके में कोरोना वायरस के नए प्रकार को देखते हुए और विश्व स्तर पर मामलों में उछाल को ध्यान में रखते हुए निगरानी, रोकथान और सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है।




