उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:SSB ने की 22 लाख की ब्राउन शुगर बरामद,दो बाइक सवार किए गिरफ्तार।।

एसएसबी व पुलिस के जवानों ने सीमा पर दो बाइक सवारों से ब्राउन शुगर बरामद की ।

सम्पूर्णानगर/ लखीमपुर खीरी।

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक ब्राउन शुगर लेकर भारत से नेपाल जा रहे थे। इस दौरान देर शाम एसएसबी व पुलिस के संयुक्त जवानों ने सीमा पर धर दबोचा है। दोनों दो बाइकों पर सवार थे। ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख आंकी गई है। संपूर्णानगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व बसही 49वी वाहिनी प्रभारी निरीक्षक भेरुजी सोडा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ निकलने की मुखबिर सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस व एसएसबी के जवान संयुक्त रूप से सीमा पर डटे हुए थे। बीती शाम 5 बजे के करीब भारत नेपाल पिलर संख्या 200 के निकट दो बाइकों से दो युवक जा रहे थे। उन्हें रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 41 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई हैं। दोनों युवक अलग-अलग बाइक पर थे।जहां युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बग्गा सिंह पुत्र उपदेश सिंह व गुलिनदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कंबोजरनगर थाना हजारा जनपद पीलीभीत बताया है। पकड़ने वाली पुलिस व एसएसबी की सयुंक्त टीम में खजुरिया चौकी इंचार्ज जीवन सिंह, रामशब्द व एसएसबी के जवान गौरव कुमार मद्धेशिया, अमर भारती, महेंद्र कुमार, नंद लाल प्रजापति आदि मौजूद रहे है।

Ad Ad
To Top