एस एस बी के श्वान दस्तों का कार्य क्षमता कौशल प्रदर्शन कर, पूर्व के पारितोषक का वितरण किया गया।
विश्वकान्त त्रिपाठी विशेष संवाददाता
लखीमपुर खीरी।
39वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया (गदनिया) के डी. टी. भूटिया मैदान मे भव्य समारोह आयोजित कर एस एस बी के श्वान दस्तों का कार्य क्षमता कौशल प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में क्षेत्र के मुख्यालय पीलीभीत मे आने वाले तीनों वाहिनी 57 वी वाहिनी सितारगंज, 49 वीं वाहिनी पीलीभीत और 39वीं वाहिनी गदानिया के श्वान दलों द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया।
श्वानों को 14 दिन के रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं जिसमें श्वान प्रशिक्षकों और श्वानों को अत्याधुनिक माध्यमों यथा ऑडियो विजुअल, कंप्यूटर प्रोजेक्टर, यूट्यूब के सहारे प्रशिक्षित किया जा रहा है।साथ ही साथ नई नारकोटिक्स और एक्प्लोसिव तथा अपराध नियंत्रण की विधियां प्रशिक्षण के द्वारा प्रदान की जा रही है(सिखाई जारही है)।
साथ ही साथ बाल दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल 39 वी वाहिनी के बच्चों द्वारा अपने घर पर ही किए गए रचनात्मक अभ्यास एवं प्रदर्शन के सापेक्ष भी उन सभी को पारितोषिक भी वितरित किया गया जिसे किरण सिंह अध्यक्षा, संदीक्षा द्वारा प्रदान किया गया।
प्रदर्शन के दौरान दंगा नियंत्रण से संबंधित गोला बारूद एवं अन्य विधियों की प्रशिक्षण तथा- आंसू गैस, मिर्ची गैस, स्टोन, ग्रिनेड और पैराशूट इल्यूमिनेटिंग बम के संचालन के साथ सभी दर्शकों को अनुभव कराया गया।

इस मौकेपर मुख्य अतिथि आजाद भगत सिंह,अपर जिलाधिकारी, जनरल मैनेजर, सहकारी चीनी मिल, सम्पूर्णानगर,
डा0 त्रिलोक चन्द, कमांडेंट (चिकित्सा), सीमान्त मुख्यालय, स.सी.बल, रानीखेत, मुख्य आयोजक मुन्ना सिंह, कमांडेण्ट सह 39वीं वाहिनी की अधिकारियों समेत दिवाकर दुबे,एडवोकेट लखीमपुर,
डॉ. करड़े राजेश्री, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा), 57वी वाहिनी सीमा.बल, सितारगंज ,डॉ. पूजा फर्सवान सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) 57वी वाहिनी सीमा.सी.बल, सितारगंज,असद अली खान, प्राचार्य,केन्द्रीय विद्यालय, गदानिया, पलियाकलां, रवि गुप्ता, व्यपारी नेता, पलिया,गुरुकृपाल सिंह, सुनील कुमार,एस ओ सम्पूर्णानगर, भानु प्रताप सिंह , एस ओ पलिया, ओ.पी. श्रीवास्तव प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, पलिया, नरेश निर्वाण, प्रबन्धक, जांगिड लाँज, डा. शिल्पी, सहित सस्त्र सीमासुरक्षा बल 39 वी वाहिनी, गदानिया का पूरा परिवार तथा पत्रकार गण मौजूद रहे।
. कार्यक्रम के अन्त मे कमान्डेंट मुन्ना सिहं ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।




