उत्तरकाशी

बड़ी खबर-:DM की अभिनव पहल, अब इस जनपद में साक्षरता की ओर बढ़ रहे हैं लोगों के कदम, 84 ग्राम पंचायतों में चल रहा है साक्षर कार्य ।।

उत्तरकाशी

कहते हैं कि काला अक्षर भैंस बराबर यह कहावत अब इस जनपद में पूरी तरह से हाशिए पर चली जाएगी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अभिनव पहल एवं वयस्क नागरिकों की लगन के बाद यहां पर अब धीरे-धीरे लोग साक्षरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं डीएम की मॉडल साक्षर विकासखंड की सार्थक पहल ने शिक्षा से वंचित युवक एवं वयस्कों को साक्षर बनाने के कार्य को और गति दी है। भटवाड़ी की 84 ग्राम पंचायतों में शिक्षा विभाग निरक्षर वयस्क नागरिकों को साक्षर करने में जुटा हुआ है। वयस्क नागरिकों को वर्णमाला का ज्ञान के साथ ही पढ़ना-लिखना सिखाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज वयस्क नागरिक उत्सुकता के साथ पढ़ने- लिखने में लगा हुआ हैं। जिसका असर देखने को भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खंड भटवाड़ी में करीब 3 हज़ार निरक्षर नागरिकों का चिन्हीकरण किया गया है। जिन्हें जून 2021 तक पूर्ण साक्षर करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए गए है। इस ब्लाक के मॉडल साक्षर ब्लाक बनने के बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे जनपद को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Ad Ad
To Top