लखीमपुर खीरी ।
ईसानगर क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा घाट पर नदी में नहा रहे चार बच्चे तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताते चलें रंग खेलने के बाद क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर के चार बच्चे मोहित 12 वर्ष पुत्र छोटे लाल ,गुड्डू 11वर्ष पुत्र राम प्रसाद , सुमित 12 वर्ष पुत्र रामेश्वर व अजय 10 वर्ष पुत्र राम प्रकाश निवासी नकहिया , शहाबुद्दीनपुरवा घाघरा नदी घाट पर में नहाने के लिए गए थे। चारों बच्चे तेज बहाव में बह कर नदी में डूबने लगे ।
मौके पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की, वहीं बारह वर्षीय मोहित पुत्र छोटेलाल चौरसिया की डूब कर मौत हो गई।
मोहित की मौत से गांव में मातम छा गया। थाना प्रभारी ईसानगर संजय त्यागी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं, यदि उनकी सहमति मिली तो मृतक बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा




