अन्य

बड़ी खबर, 316 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा पहुंचा 63197,जाने अपने जनपद का हाल।

देहरादून
उत्तराखंड में आज 316 ने कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 63197 हो गया है जबकि आज 409 मरीज विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद घर पहुंचे हैं इस तरह आज 4 लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हुई है तथा अब तक 3705 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
इस तरह आज राज्य में 19 लोग अल्मोड़ा में संक्रमित पाए गए जबकि बागेश्वर में तीन चमोली में 13, चंपावत में तीन तथा 74 लोग देहरादून में संक्रमित पाए गए जबकि हरिद्वार में 21 नैनीताल में 29 तथा 43 लोग पौड़ी गढ़वाल में संक्रमित पाए गए इसके अलावा पिथौरागढ़ में 19 रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी गढ़वाल में 14 तथा उधम सिंह नगर में 59 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई साथ ही उत्तरकाशी में 12: लोगों को कोरोना पाया गया। आज उत्तराखंड में 316 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया जबकि आज तक 1033 इस संक्रमण के कारण मौत के शिकार हुए इस तरह राज्य में अबतक 63197 कोरोना संक्रमित आंकड़ा पहुंचा।

Ad Ad
To Top