देहरादून
उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 वैक्सीन का क्रय किया जा रहा है तथा कोविड-19 वैक्सीन की निर्माता कंपनी ने कोविड- वैक्सीन की आंशिक आपूर्ति कर दी गई है सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को 4:20 पर को कोवीशिल्ड वैक्सीन की एक लाख डोज इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 61 से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंच गई है
श्री नेगी ने बताया कि यह डोज अट्ठारह से 44 वर्ग के नागरिकों के लिए है और अब राज्य में 10 मई से टीकाकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा श्री नेगी के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण अभियान के इस आयु वर्ग के अंतर्गत उत्तराखंड के लगभग 50 लाख लोगों को निशुल्क वैक्सीन दी जाएगी या टीकाकरण निर्धारित केंद्रों पर होगा जिसकी जानकारी कोविड पोर्टल पर लाभार्थियों को मिलेगी।




