देहरादून-
उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्य सचिव ने वर्ष 2021 और 22 में वार्षिक स्थानांतरण सत्र को सुननी किए जाने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव, सचिव और प्रभारी सचिव सहित अपर सचिव के अलावा मंडल आयुक्त गढ़वाल एवं कुमाऊं और सभी जिले के जिलाधिकारी और सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं।
👉👉यह भी पढ़ें 1 जून तक बढ़ाया गया उत्तराखंड में लॉकडाउन
पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड लोक सेवकों के वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाने की व्यवस्था की गई है लेकिन वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि होने के दृष्टिगत राज्य के अधिकांश जिलों में कोविड-19 कर्फ्यू की स्थिति है।




