अन्य

बड़ी खबर–:

चंपावत
चंपावत पुलिस प्रशासन ने साल भर में कड़ी मेहनत करने के बाद 87 किलो से अधिक चरस की बरामदगी की है इससे साबित होता है कि इस क्षेत्र में नशे का काला कारोबार किस कदर हावी है पुलिस की कड़ी मेहनत ही नशे के 80 कारोबारियों को सलाखों के पीछे पहुंचा सकी है । नए साल भर का रिकॉर्ड।
वर्ष 2020 में पकड़ी गयी चरस का विवरण- जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में वर्ष 2020 में श्री विरेन्द्र सिंह रमौला, प्रभारी एसओजी एवं थाना पुलिस के सहयोग से अबतक कुल 80 अभियोगों में 80 अभियुक्तों के कब्जे से 87.851 किलोग्राम चरस तथा 280.232 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है, जो कि अबतक अन्य वर्षो की तुलना में जनपद में रिकार्डतोड़ सर्वाधिक बरामदगी है। इस वर्ष सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही की अन्य वर्षो मे नेपाल राष्ट्र से भारत में चरस की तस्करी करते हुए बरामदगी के अभियोग ज्यादा पाये गये । इस वर्ष लॉकडाउन के कारण भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा सील होने के बावजूद भी जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों द्वारा तैयार की गयी चरस की तस्करी के अभियोग पंजीकृत किये गये।

जनपद पुलिस द्वारा विगत 05 वर्षों में पकड़े गये मादक पदार्थों का विवरण-

वर्ष 2019- 66 अभियोगो में 66 अभियुक्तों के कब्जे से 35.741 किलोग्राम चरस, 98.553 ग्राम स्मैक एवं 2.200 ग्राम गाजा
वर्ष 2018- 48 अभियोगो में 49 अभियुक्तों के कब्जे से 48.619 किलोग्राम चरस, 50.192 ग्राम स्मैक एवं 7.7 ग्राम हैरोइन
वर्ष 2017- 28 अभियोगो में 29 अभियुक्तों के कब्जे से 30.982 किलोग्राम चरस, 7.65 ग्राम स्मैक, 5.63 ग्राम हैरोइन एवं 5.445 किलोग्राम अफीम
वर्ष 2016- 24 अभियोगो में 24 अभियुक्तों के कब्जे से 47.330 किलोग्राम चरस
वर्ष 2015- 13 अभियोगो में 13 अभियुक्तों के कब्जे से 41.070 किलोग्राम चरस, 10.985 किलोग्राम अफीम एवं 14.500 किलोग्राम गाजा

Ad
To Top
-->