देहरादून

बड़ी खबर–:11 मई से 18 मई तक रहेगा पूरी तरह से कोविड- कर्फ्यू।

उत्तराखंड में 11मई लेकर 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा, सिर्फ कल 1 बजे तक खुलेंगी फल,दुध, सब्जी,मास मछली और आवश्यक सेवाओ की दुकानें। शराब और बार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी अनुमति,कारण बताना पड़ेगा। 13 मई को केवल 1 बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेगी।शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने किया बड़ा फैसला अब 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे राज्य में जारी रहेगा कोविड-19 कर्फ्यू।

इसके अतिरिक्त जनता को असुविधा ना हो इसके लिए 13 मई को 1 बजे तक राशन की दुकाने खोली जाएंगी। इसके बाद 18 मई तक राशन की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके साथ ही, अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी लोगो को बैठाने की अनुमति होगी। वही, शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने किया बड़ा फैसला लिया है। अब 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे राज्य में कोविड-19 कर्फ्यू जारी रहेगा।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कल से उत्तराखंड में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वेक्सिनेशन का अभियान शुरू हो जाएगा। जिसमें 18 से 45 साल के सभी लोग कोविड-19 वेक्सिनेशन की डोज लगाएंगे। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण में जाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

Ad Ad
To Top