अल्मोड़ा

बड़ी खबर–: हल्द्वानी का नाम हुआ गौरवान्वित आशुतोष पंत ने संभाला पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल का प्रभार,


बरेली

आशुतोष पंत ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर का पदभार आज 21 बुधवार को अपराह्न में ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वे उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर 21 नवम्बर, 2019 से कार्यरत थे।

23 मार्च, 1968 को खटीमा में जन्में श्री पंत हल्द्वानी (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं। आपने निर्मला कॉन्वेंट, हल्द्वानी एवं बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की। बिट्स, पिलानी से वर्ष-1988 में विद्युत इंजीनिरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने उपरांत भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से वर्ष-1991 में रेल सेवा में पदार्पण किया। श्री पंत की पहली नियुक्ति सहायक विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युत), इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के पद पर हुई। इसके पश्चात् मंडल विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युत), लखनऊ; उपमुख्य संरक्षा आयुक्त, लखनऊ; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, इज्जतनगर मंडल; उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (विद्युत), गोरखपुर; अपर मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर; मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत), इरकॉन आदि के विभिन्न पदों का कार्यभार बखूबी निभा चुके हैं। रेल मंत्री, भारत सरकार द्वारा वर्ष-2016 में श्री पंत को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) पुलिस कस्टडी के बीच फायरिंग में घायल त्यागी की मौत ।।

श्री पंत ने इज्जतनगर मंडल के मथुरा जंक्शन-कासगंज- फर्रुखाबाद-कल्याणपुर रेल खंड पर विद्युतीकरण परियोजना का सफलता पूर्वक कार्य निस्पादन कराया। साथ ही विभिन्न परियोजना का सर्वेक्षण के साथ-साथ डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री पंत ने मंडल रेल प्रबंधक, जोधपुर के पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया। तथा खेलकूद, पठन, कला एवं संगीत में गहन अभिरुचि है। श्री पंत को रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Ad Ad
To Top