उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: (हल्द्वानी)बढ़ती तेलों की कीमत के चलते पर्वती क्षेत्र में संचालित हो रहे मालवाहक वाहनों में 10% की हुई वृद्धि,ट्रांसपोर्टरों ने जारी की भाड़े की सूची।।

हल्द्वानी
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात नगर द्वारा ट्रांसपोर्टरों की की बैठक में आज पहाड़ों पर संचालित हो रहे वाहनों के लिए सर्वसम्मति से 10% माल भाड़ा जुलाई से बढ़ा दिया है जिसके लिए आज ट्रांसपोर्टरों ने इससे के दर भी निर्धारित कर दिया है अब पर्वतीय अंचलों में चलने वाले वाहनों में इस तरह से माल भाड़ा जुलाई से लागू कर दिया जाएगा ।
ट्रांसपोर्टर नेता पंडित दया किशन शर्मा ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अनियंत्रित हो चुके हैं हर दूसरे तीसरे दिन भारत सरकार द्वारा पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए जाते हैं जिससे ट्रांसपोर्टरों पर भार बढ़ता चला जा रहा है बाजार में खुदरा महंगाई काफी बढ़ चुकी है बढ़ते टोल प्लाजा महंगा होता हुआ वाहन आरटीओ टैक्स व् जीएसटी महंगा होता हुआ बीमा एंगल पत्ती लोहा ,स्टील ,चद्दर, स्पेयर पार्ट वाहन बैटरी के दाम में भारी उछाल है टायर ट्यूब के दाम भी काफी बढ़ चुके हैं ट्रांसपोर्टरों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो चुका है के चलते माल भाड़ा बढ़ाना मजबूरी बन गया है

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,


देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि एक ट्रांसपोर्टरों से कई परिवार जुड़े होते हैं चालक परिचालक से लेकर मोटर मकैनिक वेल्डिंग मैकेनिक से लेकर पूरे अर्थव्यवस्था ट्रांसपोर्ट पर ही निर्भर करती है और कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से ही सारी आर्थिक गतिविधियां कुमाऊं की संचालित होती कोरोना लॉकडाउन के चलते ट्रांसपोर्टरों की हालत काफी पतली हो गई है जिसको देखते हुए कई वाहन स्वामियों ने अपने वाहन सरेंडर करा दिए हैं अंत में ट्रांसपोर्टरों द्वारा सर्वसम्मति से 10 प्रतिशत भाड़े वृद्धि पर सहमति बनी महंगाई को देखते हुए ट्रांसपोर्टरों ने 10% की भाड़े में वृद्धि की घोषणा करी है जो कि अगले माह जुलाई से लागू कर दी जाएगी।

Ad Ad
To Top