उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: हल्दी रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश को भेजी गई 99 वाहनों की खेप ,15 लाखों रुपए से अधिक की हुई राजस्व आय ।

इज्जतनगर मंडल ने 99 वाहनों की खेप बंगलादेश भेजी

हल्द्वानी।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 99 वाहनों की एक खेप को रेल परिवहन के जरिए पड़ोसी देश बंगलादेश भेजकर पन्द्रह लाख रुपये से अधिक का माल लदान राजस्व अर्जित किया है।

इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने यहां बताया कि शनिवार को एक एन.एम.जी यान से 99 टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहनों की एक खेप को हल्दी रोड रेलवे स्टेशन से पड़ोसी देश बांगलादेश के बेनापोल के लिए भेजा गया है और इस प्रेषण(कन्साइनमेंट) से मंडल ने 15 लाख 80 हजार 463 रूपये का राजस्व अर्जित किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई ।

श्री पंत ने व्यवसाय विकास इकाई (बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट) के अथक प्रयासों से प्राप्त हुए इस प्रेषण पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष में इस नए यातायात से इज्जतनगर मंडल के हल्दी रोड रेलवे स्टेशन से बंगलादेश के बेनापोल के लिए अब तक 15 रेक टाटा ऐस (छोटा हाथी) भेजा गया है और इस परिवहन से रेल मंडल को अब तक 2 करोड़ 38 लाख 6 हजार 844 रूपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ है।

Ad Ad
To Top