देहरादून
यह क्षण कैसा होगा यह तो टैक्सी ड्राइवर ही बता सकता है जब एक सामान्य से टैक्सी ड्राइवर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल-चाल जानकर उसको सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के बारे में भी पूछा ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिजिटल इंडिया का कैसे उपयोग हो रहा है उसको लेकर देशभर के कई लाभार्थियों से आज वर्चुअल बातचीत की इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देहरादून के टैक्सी चालक हरिराम से बातचीत की तो हरिराम ने बताया क्योंकि जिंदगी कैसे डिजिटल इंडिया का फायदा उठाकर बदल गई है हरिराम के अनुसार वन नेशन वन राशन का उपयोग करते हुए जहां वह देहरादून में राशन ले पा रहे हैं वही उनका परिवार हरदोई में राशन ले पा रहा है वही हरिराम ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब प्रधानमंत्री द्वारा भीम एप का उपयोग करने का आह्वान किया गया था तभी उन्होंने जिसका उपयोग करना शुरू कर दिया था और आज वह टैक्सी की पेमेंट भीम ऐप के माध्यम से लेते हैं प्रधानमंत्री ने हरिराम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कैसे एक आम आदमी डिजिटल इंडिया का फायदा उठाकर अपनी जिंदगी को बदल रहा है उसका जीता जागता उदाहरण हरिराम है ।।




