उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: सभी कार्यालयों में समूह ग और घ के 75 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थिति होने के आदेश हुए जारी।इन कर्मचारियों को भी मिलेगी राहत।डीएम ने जारी किए आदेश

हल्द्वानी

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शासन से जारी आदेशों के क्रम में जनपद के सभी कार्यालयों में समूह ग और घ के 75 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थिति होने के आदेश से जारी किये। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पहले जो कार्यालयों में उपस्थिति केवल 50 प्रतिशत थी शासकीय कार्यो को गति देने के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति में बढोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था वाली महिला कर्मचारी, 10 वर्ष से कम उम्र की महिला कार्मिकों, 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारी, गम्भीर बीमारी से ग्रसित कर्मचारियों को छूट रहेगी। महिला कार्मिको को विशेष परिस्थिति में ही कार्यालय में बुलाया जाये। उन्होंने बताया कि शासकीय बैठकों में कम से कम 2 गज की दूरी का अनुपालन हो, फेस मास्क,फेस कवर का उपयोग अनिवार्य रूप से हो, बैठक में केवल जरूरी अधिकारी-कर्मचारी ही उपस्थित हो तथा बैठक कक्ष को नियमानुसार सैनिटाइज किया जाय, कक्षो में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था हो। उन्होने सभी अधिकारियों को निदेश दिये है कि शासनादेश के अनुसार सभी व्यवस्थाऐ एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अब मदरसों में गूंजेगें संस्कृत के श्लोक, ऐसे हो रही है तैयारी।।

To Top