देहरादून –
मनोनीत होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेना प्रारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की उसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री श्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री मनोनीत होने के तुरंत बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री धामी ने कहा था कि अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लेकर वह अपनी सरकार चलाएंगे धामी का यह कदम राजनीति घर में एक अच्छा कदम बताया जा रहा है साथ ही शपथ से पहले ही वह सभी को साथ साथ लेकर चलने की कोशिशों में जुट गए हैं।बाकी देखना है की शपथ से पहले किस किस मंत्री का आशीर्वाद लेने जाते हैं।




