उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर होगा ग्लोबल टेंडर, विदेश से मंगाई जाएगी वैक्सीन, पांच सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश ।।

देहरादून
राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए टीकाकरण प्रबंधन के लिए बड़ा फैसला लिया है राज्य की जनता को तत्काल वैक्सीन दिए जाना को अति आवश्यक मानते हुए वर्तमान में उपयुक्त की जा रही वैक्सीन कोविसील्ड और कोवैक्सीन की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सरकार अब अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है इसी कड़ी में सरकार ने आज 5 सदस्यो की एक कमेटी का गठन किया है यह कमेटी कोविसील्ड ,कोवैक्सीन तथा अन्य वैक्सीन के अलावा स्पूतनिक आदि विदेश से क्रय किए जाने को लेकर तत्काल कार्रवाई करेगी तथा उक्त वैक्सीनो को एक ग्लोबल टेंडरों के माध्यम से जल्द क्रय किया जाएगा।
राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस समिति में अपर सचिव उत्तराखंड शासन युगल किशोर पंत अपर सचिव, अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक रिक्वायरमेंट महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्य वित्त अधिकारी खजान चंद्र पांडे के अलावा पीपीपी प्रकोष्ठ के सुमंत शर्मा इस कमेटी में नियुक्त किए गए हैं जो जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए ग्लोबल टेंडर के माध्यम से वैक्सीन की आपूर्ति पर कार्य करेंगे ।

Ad Ad
To Top